Chandauli: 25 हजार का इनामिया गोवंश तस्कर गिरफ्तार, इलिया पुलिस को बड़ी सफलता

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। | (Chandauli) पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी और गोवंश तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। (Chandauli) थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में इलिया पुलिस टीम ने बनरसिया माइनर के पास से आरोपी को दबोच लिया।

Also Read –UP News: अवशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 8 किलो चांदी व दानपात्र की नकदी ले उड़े चोर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू उर्फ धर्मेन्द्र यादव (24 वर्ष) पुत्र राम बहादुर यादव निवासी रसार, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। (Chandauli) आरोपी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में वांछित था। उसके खिलाफ चंदौली और प्रयागराज जनपद में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

Also Read –India vs Afghanistan U19: भारत ने रचा इतिहास! 10वीं बार फाइनल में मारी एंट्री, जॉर्ज का तूफान

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। (Chandauli) गिरफ्तारी में इलिया थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें