Chandauli: चंदौली चकिया-मधुपुर मार्ग पर आवारा पशुओं का आतंक, शैलानियों को हो रही भारी परेशानी

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली नौगढ़ क्षेत्र में स्थित एसएच 97 चकिया-मधुपुर मार्ग पर इन दिनों आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या यात्रियों और सैलानियों के लिए खतरा बन चुकी है। सड़क पर दर्जनों की संख्या में बैठे मवेशी वाहनों की आवाजाही में रुकावट पैदा कर रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में आवारा पशुओं की संख्या 100-150 ke क़रीब हो जाती है। अंधेरे में वाहन चालकों को इन पशुओं का ध्यान नहीं रहता, जिससे अकसर हादसे हो जाते हैं। कई बार बाइक सवार और कार चालक जानवरों से टकराकर घायल हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 11.33.49 AM 2

Also Read –Chandauli: चंदौली सड़कें चुप हैं वादे गूंजते हैं: नौगढ़ में विकास की गाड़ी फिर फंसी

तो कभी जानवर भी घायल जो जाते है बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और फिसलन के साथ-साथ पशुओं की मौजूदगी शैलानियों को बुरी तरह से प्रभावित करती है। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य व अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटक इस रास्ते से होकर गुजरते हैं, पर रास्ते की अव्यवस्था उन्हें असुविधा और जोखिम दोनों देती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

Also Read –Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा में राहुल गांधी ने BJP पर बोला करारा हमला, बोले: चुराया गरीबों का हक, अरबपतियों की जेब भरी

खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई करते हुए आवारा पशुओं को गौशाला में भेजा जाएगा यदि
पशुपालकों के होंगे तो चेतावनी देने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें