रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता
Chandauli: शहाबगंज। अमरसीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गए।
मृतक की शिनाख्त अतायस्तगंज निवासी यशवंत यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई। (Chandauli) मृतक यशवंत यादव मंगलवार की देर शाम घर से निकले थे और रात भर वापस नहीं लौटे। सुबह उनका शव मिलने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मां-बाप और परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी राजमुनी देवी पिछले दो माह से अपने मायके खरांटी, बिहार में रह रही है।
परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंप दी है। पिता दुलारे यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरा परिवार टूट गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। (Chandauli) पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के बारे में कोई सुराग मिल सके।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली में असलहा तस्कर गिरफ्तार, 5 विदेशी पिस्टल बरामद










