Chandauli: चंदौली तेज रफ्तार बोलेरो नहर में पलटी, गोवंश से भरी गाड़ी में एक तस्कर की मौत, साथी फरार

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में अवैध रूप से गोवंश लदे हुए थे। (Chandauli) हादसे में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। (Chandauli) कुछ ही देर में शहाबगंज थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नहर में पलटी बोलेरो को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई।

Also Read –Chandauli: मुख्य विकास अधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो अत्यधिक रफ्तार में थी। मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे नहर में जा पलटी। (Chandauli) वाहन में फंसे गोवंश में कई की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक तस्कर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Also Read –राव नरेंद्र के पदभार संभालते ही हो गया बड़ा बवाल, पार्टी में आपसी मतभेद ने खोल दी कांग्रेस की पोल

https://youtu.be/J23gI4nHtho?si=ur7uhrHN6d1c8Rma

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें