Chandauli: चंदौली नौगढ़ नवरात्रि पर दुर्गा मंदिर पोखरी से निकली भव्य कलश यात्रा, राम कथा का हुआ शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – विशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़-नवरात्रि के प्रथम दिन नौगढ़ क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दुर्गा मंदिर पोखरे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। इस अवसर पर 9 दिवसीय राम कथा का शुभारंभ भी हुआ, जिसे प्रसिद्ध कथावाचिका प्रियंका तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

सोमवार की सुबह दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार, प्रधान पति दीपक गुप्ता, और कथावाचिका प्रियंका तिवारी व दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने मंदिर में देवी मां के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। (Chandauli) पूजा के बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। कन्याओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नौगढ़ बाजार का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। (Chandauli) इस दौरान कथावाचिका प्रियंका तिवारी रथ पर सवार होकर बाजार में भ्रमण करती रहीं वही सांसद छोटेलाल खरवार व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि प्रधानपति दीपक गुप्ता व्यापार मंडल सूरज केशरी पैदल यात्रा किया जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ये भी पढ़ें –Amit Shah: गांधीनगर में अमित शाह ने Startup Conclave 2025 का किया उद्घाटन, 1,000 स्टार्टअप्स ने लिया हिस्सा

राम कथा का आयोजन आगामी नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें श्रीराम के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों, मर्यादा, त्याग और भक्ति भाव का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। (Chandauli) कथावाचिका प्रियंका तिवारी अपने भावपूर्ण शैली में कथा का वाचन करेंगी, जिससे श्रोताओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी।

ये भी पढ़ें –PM Giorgia Meloni: मेलोनी के खिलाफ सड़कों पर उतरे उनके ही देशवासी, इस मुस्लिम देश को नहीं दे रहीं मान्यता, जानें पूरा मामला

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें