रिपोर्ट -विशाल गुप्ता
Chandauli: चंदौली नौगढ़। विकासखंड के जनकपुर में सोमवार को गरीब और असहाय लोगों के लिए राहत का बड़ा कदम उठाया गया। (Chandauli) ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सूड्डु और ग्राम प्रधान रवि पांडेय ने मिलकर 150 गरीब व असहाय वृद्ध लोगों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
कार्यक्रम के दौरान कंबल पाकर वृद्धों के चेहरे खिल उठे। कई बुजुर्गों ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए यह मदद उनके लिए जीवनदायी साबित होगी।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सूड्डु ने कहा – “गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची देशभक्ति है। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठिठुरे नहीं, यही हमारी कोशिश है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही विकास की असली पहचान है।”
ग्राम प्रधान रवि पांडेय ने कहा – “जनकपुर के हर गरीब और असहाय व्यक्ति तक मदद पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। हम चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न हो।















