Chandauli: चंदौली नौगढ़ में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को वोटर बनने के लिए किया गया प्रेरित-

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- विशाल गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के आदेश के क्रम में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के सभागार में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने किया। (Chandauli) उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए युवाओं को फॉर्म 06 भरकर मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

Also Read –Chandauli: चंदौली लाल झंडियों के साथ सड़कों पर उतरे भाकपा माले के कार्यकर्ता, वन विभाग के खिलाफ गरजे

विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अनुराग सिंह ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तिथियों की विस्तृत जानकारी साझा की। (Chandauli) कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि सार्वजनिक वयस्क मताधिकार लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें।

Also Read –O Romeo Movie: शाहिद कपूर का किलर लुक जारी, जानिए कब आ रही फिल्म

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। (Chandauli) इस अवसर पर श्री मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और युवाओं ने मतदाता बनने की प्रक्रिया को गंभीरता से समझा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें