CM Yogi Adityanath on Changur Baba: ऐसी सजा मिलेगी जो… ‘धर्मांतरण’ केस पर भड़के CM योगी, बोलेः बहन-बेटियों की सुरक्षा भंग करने वालों के लिए जगह नहीं

Facebook
X
WhatsApp
image 99

CM Yogi Adityanath on Changur Baba: उत्तर प्रदेश में गैर मुस्लिम युवतियों के धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद अब उसके ठिकानों पर सख्ती शुरू कर दी गयी है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह बलरामपुर में छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया। यह कोठी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनवायी गयी थी।

बुलडोजर एक्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही है। वहीं धर्मांतरण मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को कानून के तहत ऐसी सजा दी जाएगी। जो समाज के लिए एक उदाहरण होगी।

Also Read –Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज

बलरामुपर में छांगुर बाबा के काले साम्राज्य पर बुलडोजर चलाये जाने के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। धर्मांतरण मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालुद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गैंग से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जल्द ही जब्त कर ली जाएगीं और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Also Read –Raj Thackeray News: राज ठाकरे को ‘खुला छोड़ना खतरनाक, इस नेता ने कर दी ऐसी कार्रवाई की मंग

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के मुताबिक ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जनपद के उतरौला में छांगुर बाबा और उसके गैंग की संपत्ति पर मंगलवार सुबह बुलडोजर चलाया गया। छांगुर बाबा पर 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग और अवैध धर्मांतरण कराने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि धर्मांतरण गैंग में छांगुर बाबा के साथ ही 18 सदस्य हैं। पुलिस ने अब तक मास्टरमाइंड छांगुर बाबा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 14 आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें