CM Yogi Ayodhya Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जनवरी को अयोध्या दौरे पर जाएंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 की तैयारियों की समीक्षा करना है।
CM Yogi Ayodhya Visit : सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
![CM Yogi will visit Ayodhya tomorrow, will take stock of the preparations for the Pran Pratistha program, will review the law and order CM Yogi will visit Ayodhya tomorrow, will take stock of the preparations for the Pran Pratistha program, will review the law and order](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/01/08/1651870-cmyogi-2.webp)
सुबह 11 बजे: अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।
सुबह 11:30 बजे: हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
दोपहर 12 बजे: श्रीराम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे: अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चैक, नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 2 बजे: मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
दोपहर 3 बजे: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर 4 बजे: संतों के साथ बैठक करेंगे।
शाम 5 बजे: अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
CM Yogi Ayodhya Visit : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का महत्व
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक घटना है। यह हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा। इस दिन रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे।
![CM Yogi Ayodhya Visit : CM योगी का अयोध्या दौरा आज ,जानिए पूरा कार्यक्रम .. 2 This image has an empty alt attribute; its file name is image-199.jpeg](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/01/image-1.webp)
CM Yogi Ayodhya Visit : अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे सीएम योगी
उसके बाद लखनऊ के लिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा से उड़ान भरेंगे। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ठ हस्तियों का अयोध्या में आगमन होगा।
बता दें, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। भक्तों में लगातार मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। वहीं रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने का समय सबसे अहम होगा। यही नहीं मंदिर से जुड़े सभी कार्यों को शुभ मुहूर्त के अनुसार संपन्न किया जाएगा।
![CM Yogi Ayodhya Visit : CM योगी का अयोध्या दौरा आज ,जानिए पूरा कार्यक्रम .. 4 image 200](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/01/image-200.jpeg)
CM Yogi Ayodhya Visit : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के अंदर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कार्यक्रम 15 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।