CM Yogi Chitrakoot Visit: सीएम योगी का चित्रकूट दौरा आज, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री

Facebook
X
WhatsApp

CM Yogi Chitrakoot Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ से प्रभावित करीब 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही पात्र प्रभावित परिवारों को आपदा मोचन निधि से राहत राशि वितरित की जाएगी।

Also Read –Tumbbad 2 Update: ‘तुम्बाड 2’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

CM Yogi Chitrakoot Visit: बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ से हुए नुकसान और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी लेंगे। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।

रैन बसेरा में बाढ़ पीड़ितों से करेंगे संवाद

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री रैन बसेरा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद करेंगे। वह पीड़ित परिवारों की समस्याएं और उनकी जरूरतों के बारे में सीधे जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाएंगे।

Also Read –Teachers Day 2026: PM मोदी ने टीचर से पूछा- ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता तो क्या टिप्स देतीं?’ मिला मजेदार जवाब

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम और राहत वितरण से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें