CM Yogi Mother Abusive Language: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गोरखपुर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को पकड़कर हिरासत में लिया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सलीम एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया। (CM Yogi Mother Abusive Language) वीडियो के सामने आते ही लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया और गोरखपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। कैंट थाना सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौलाना के खिलाफ 80 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। स्थानीय वकीलों ने भी इस मामले में आगे आकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Also Read –Vivian Dsena Baby Boy: एक्टर और बिग बॉस फेम विवियन डीसेना बने पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो और दर्ज मुकदमों को ध्यान में रखते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, उनमें तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। (CM Yogi Mother Abusive Language) पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। मामले को संवेदनशील मानते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और दोषी के खिलाफ उचित कदम उठाए जा सकें।
















