Crime News: उत्तर प्रदेश से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही है यहाँ पर क्षेत्र के एक गांव की युवती के बात करने से मना करने पर शोहदे धमका रहे हैं. उसका वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की बात कह रहे हैं. शोहदों के डर से परेशान युवती ने घर से निकलना छोड़ दिया है. उसकी तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 5, 2023
Crime News: ये है पूरा मामला
चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के जरिए तिवारीपुर के सूरजकुंड निवासी शुभम ठाकुर व गोरखनाथ के राहुल मौर्या से हो गई थी. किसी बहाने से दोनों ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद लगातार कॉल करके परेशान करने लगे.
दोनों अब उसकी फोटो और वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी देने लगे हैं. इससे परेशान होकर युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी शुभम ठाकुर व राहुल मौर्या के खिलाफ जानमाल की धमकी देने और आईटी एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.










