Cyclone Machaung: चक्रवात मिचौंग आज करेगा लैंडफॉल! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Machaung: चक्रवात मिचौंग आज करेगा लैंडफॉल! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Facebook
X
WhatsApp

Cyclone Machaung: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग आज, मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट से लैंडफॉल करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है। तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। (Cyclone Machaung) इन राज्यों में तूफान के कारण भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा और गुंटूर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (Cyclone Machaung) तमिलनाडु के तंजावुर, रामनाथपुरम, कुड्डलौर, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, चेन्नई और कांचीपुरम जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

चक्रवात के कारण समुद्र में भी ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से कई राज्यों में बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो सकती हैं। (Cyclone Machaung) तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे टूट सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से तूफान के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है। यदि घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो पर्याप्त सावधानी बरतें।

Cyclone Machaung: एनडीआरएफ की टीमें तैयार

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 21 टीमें तैनात की हैं और मिचौंग के मद्देनजर आठ अतिरिक्त टीमों को रिजर्व में रखा गया है. (Cyclone Machaung) एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) को इसकी जानकारी दी गई, जिसकी बैठक यहां कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

5 दिसंबर के लिए, आईएमडी ने ऑरेंड अलर्ट जारी की और पूर्वानुमान लगाया कि मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजम के पांच जिलों में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) हो सकती है.

https://youtu.be/TQ1fKFTRYJk?si=FEgnlVbZ1kXsQBXH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें