Delhi Blast Latest Update: दिल्ली में हुए धमाके ने सिर्फ राजधानी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत को हिला दिया है। अब जांच एजेंसियों की निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां से इस साजिश के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। लखनऊ और लखीमपुर खीरी से जुड़े नए खुलासों ने सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क कर दिया है।
Delhi Blast Latest Update: लखीमपुर से अहमदाबाद तक का सफर: कैसे खुला नेटवर्क
बीते रविवार को गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, जो आईएसकेपी (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत) मॉड्यूल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें से एक का नाम मोहम्मद सोहेल है, जो लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील के झाला गांव का रहने वाला है।
सोहेल के परिवार की हालत बेहद साधारण है। पिता सलीम ट्रैक्टर मैकेनिक हैं, मां रुखसाना घर संभालती हैं। परिवार का कहना है कि सोहेल तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के जामिया दारुल उलूम अजीजिया मदरसे में पढ़ाई के लिए गया था और वहीं से लापता हो गया। (Delhi Blast Latest Update) पिता सलीम ने कहा, “हमारा बेटा पढ़ने गया था, वह कभी किसी गलत रास्ते पर नहीं गया। उसे किसी साजिश के तहत फंसाया गया है।”
लखनऊ की डॉक्टर की गिरफ्तारी से बढ़ी सनसनी
इसी बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया है। (Delhi Blast Latest Update) शाहीन की कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि इस कार का इस्तेमाल डॉ. मुजम्मिल नामक व्यक्ति कर रहा था, जो पहले से ही आतंकवादियों के संपर्क में था।
सूत्रों के मुताबिक, शाहीन और मुजम्मिल कई बार एक साथ देखे गए थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या शाहीन को पता था कि उसकी गाड़ी हथियारों की ढुलाई के लिए इस्तेमाल हो रही थी। लखनऊ पुलिस और एटीएस अब इस केस में कई अहम सुरागों को खंगाल रही हैं, जो सीधे दिल्ली धमाके से जुड़ सकते हैं।
यूपी के कई जिलों में फैले शक के साए
जांच एजेंसियों का मानना है कि आतंकी संगठन पिछले कुछ महीनों से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। (Delhi Blast Latest Update) विशेष रूप से लखीमपुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथी तत्व ऑनलाइन माध्यमों से युवाओं को बरगलाने की कोशिश में लगे हैं।
मुख्यमंत्री योगी का सख्त रुख, पूरे यूपी में हाई अलर्ट
दिल्ली धमाके और यूपी कनेक्शन सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी राजीव कृष्ण से रिपोर्ट मांगी है और आदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी “फील्ड से दूर” न रहे।
सभी जिलों में मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे, मॉल, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। (Delhi Blast Latest Update) एटीएस, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सीसीटीवी की निगरानी और सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी गई है ताकि अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
बढ़ता खतरा या फैलती साजिश?
दिल्ली धमाके के बाद से उत्तर प्रदेश से मिल रहे हर सुराग पर एजेंसियों की नजर है। लखीमपुर के सोहेल, लखनऊ की डॉ. शाहीन, और जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए नेटवर्क के बीच जो तार जुड़ रहे हैं, वे एक गहरी साजिश की ओर इशारा करते हैं।















