Delhi Election 2025: वोटिंग के आंकड़ों में ही छुपा है हार-जीत का राज? नतीजों से पहले जानें दिल्ली की 10 VIP सीटों का हाल

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Election 2025: दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. चुनाव आयोग के मतदाता ऐप को रात 11 बजकर 30 मिनट पर अपडेट किया गया, जिसके अनुसार दिल्ली में 60.44 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे ज्यादा मतदान 66.25 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान 56.16 प्रतिशत दक्षिण-पूर्वी जिले में हुआ.

विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि महरौली में सबसे कम 53.04 प्रतिशत वोट डाले गये. (Delhi Election 2025) ऐप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, शाहदरा में 63.94 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 61.09 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 60.70 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 59.55 प्रतिशत, मध्य दिल्ली जिले में 59.09 प्रतिशत और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ.

Delhi Election 2025: नई दिल्ली सहित इन वीआईपी सीटों का जानें हाल

वहीं अगर वीआईपी सीटों की बात करें तो नई दिल्ली सीट पर, जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा के अलावा कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है, यहां 56.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

image 35

इसके अलावा कालकाजी सीट पर 54.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है, यहां से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मैदान में हैं. (Delhi Election 2025) उनका मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है.

पटपड़गंज सीट पर 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से अवध ओझा मैदान में हैं.

जंगपुरा सीट पर 57.42 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं.

ग्रेटर कैलाश सीट पर 54.50 प्रतिशत मतदान हुआ है. आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज यहां से मैदान में हैं.

करावल नगर सीट पर 64.44 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. यहां से बीजेपी के कपिल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं.

मुस्तफाबाद सीट पर 69 प्रतिशत वोटिंग हुई है और यहां से एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन चुनाव लड़ रहे हैं.

ओखला सीट पर 54.90 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान मैदान में हैं.

शकूर बस्ती सीट पर 63.56 फीसदी वोटिंग हुई है, यहां से आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन चुनाव लड़ रहे हैं.

नजफगढ़ सीट पर 64.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इस सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश गहलोत, बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

2020 के दिल्ली चुनाव में कितनी हुई थी वोटिंग?

2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि बीजेपी को आठ और कांग्रेस को शून्य सीट मिली थी. इस बार कई एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ आप पर बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर हारते हुए दिखाया गया है. (Delhi Election 2025) दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं. अधिकारियों की ओर से सभी 13,766 मतदान केंद्रों से आंकड़े अपडेट किए जाने के बाद मत प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

https://youtu.be/Tdcvacgt8_k?si=mAq7-KGbF6zRXPmZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें