Delhi News: बेटे और सौतेले पिता के बीच हुई झड़प! गुस्साएं पिता ने बेटे को उतरा मौत के घाट

Delhi News: बेटे और सौतेले पिता के बीच हुई झड़प! गुस्साएं पिता ने बेटे को उतरा मौत के घाट
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: जामिया नगर में सौतेले पिता ने 25 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार सुबह की है. पुलिस ने आरोपी 75 वर्षीय आरोपी भूरा कूरैशी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है. मृतक की शिनाख्त उस्मान के रूप में हुई है.

Delhi News: घटना के संबंध में सुबह सूचना मिली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में सुबह सूचना मिली. पुलिस टीम घटनास्थल जे-1, चौथी मंजिल, सेलिंग क्लब रोड, बाटला जामिया नगर पहुंची, जहां 55 वर्षीय मोबिना ने बताया कि उसके बेटे उस्मान को उसके दूसरे पति भूरा कुरेशी ने चाकू मार दिया है.

घायल को पीसीआर द्वारा पास के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. मोबिना ने बताया कि उसके बेटे और उसके सौतेले पिता के बीच झड़प हुई थी. इससे गुस्साया सौतेला पिता ने रसोई से चाकू उठाया और उस्मान पर वार कर दिया. चाकू सीने के बाईं तरफ लगा. इससे उसका दिल फट गया.

https://youtu.be/ZKz3tJYS-vk?si=cZznYFr5qpNykjHS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें