Delhi Okhla Cylinder Blast: Delhi के ओखला में ऑक्सीजन सिलिंडर में जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत और 2 घायल; धमाके से फैक्ट्रियों के शीशे टूटे

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Okhla Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार सुबह ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Delhi Okhla Cylinder Blast: सिलिंडर उतारते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा ओखला फेज-1 स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक से ऑक्सीजन सिलिंडर अनलोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

Also Read –Aligarh News: जर्जर पुल से नहर में गिरा जिंदगी का सहारा, शव नहीं मिला, ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

धमाका इतना तेज कि टूट गए फैक्ट्रियों के शीशे

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका सुबह करीब 10 बजे हुआ। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद कई फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर फटने के बाद एक व्यक्ति काफी दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह करीब 50 से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Also Read –Manipuri music teacher death: बदला नहीं, इंसाफ चाहिए… मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या पर पत्नी ने साफ-साफ बोल दिया

पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की तीव्रता काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से आसपास की औद्योगिक इकाइयों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलिंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें