Dhruv Rathee Detained: ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट के बीच सुबह-सुबह गुरुग्राम वाले घर से उठाया

Facebook
X
WhatsApp

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुग्राम स्थित उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सुबह करीब 7:48 बजे सेक्टर-56 के केंद्रीय विहार स्थित उनके आवास पर पहुंची थी।

ये दावा कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से किया है। पोस्ट में लिखा गया कि ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद सरकार पर तंज कसते हुए लिखा गया, ‘तानाशाह युवाओं से डरा हुआ है, क्योंकि वे उसके गलत कामों पर सवाल उठाते हैं और चुप रहने से इनकार करते हैं!’

Also Read –Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: ‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

Dhruv Rathee Detained: सुबह करीब 8 बजे घर पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम में ध्रुव राठी के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि उनकी मां ने जैसे ही दरवाजा खोला, पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद पुलिस ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई।

सूत्रों ने यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही उनके घर के बाहर मौजूद थी। हालांकि, इसे लेकर पुलिस की ओर से को आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

ध्रुव राठी कौन हैं?

ध्रुव राठी आज भारत के चर्चित यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनके वीडियो में राजनीति के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और देश-दुनिया में चल रही घटनाओं पर भी चर्चा होती है। उनकी खासियत यह है कि वह किसी मुद्दे को आंकड़ों, उदाहरणों और तस्वीरों के जरिए समझाने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि उनके वीडियो देखने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या है और वह अक्सर सार्वजनिक चर्चाओं का हिस्सा बने रहते हैं।

Also Read –UP News: लोकतंत्र में सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी- पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव

ध्रुव राठी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में की, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी चले गए। वहां उन्होंने कार्लज़ूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री भी पूरी की। इंजीनियरिंग और पर्यावरण से जुड़ी उनकी पढ़ाई का असर उनके शुरुआती वीडियो में भी दिखाई देता था। शुरुआत में उनका ध्यान तकनीक, पर्यावरण और दूसरे जानकारी से जुड़े विषयों पर रहा, लेकिन समय के साथ उनके वीडियो का दायरा बढ़ता गया।

ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर अपने सफर की शुरुआत ट्रैवल व्लॉग से की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका पहला वीडियो यात्रा से जुड़ा था, जिसे उन्होंने आईफोन 5एस से शूट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 2013 के आसपास वीडियो बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी वीडियो बनाने शुरू किए और यही विषय उनके कंटेंट का अहम हिस्सा बन गए। आज उनकी पहचान ऐसे वीडियो क्रिएटर के रूप में है, जो अलग-अलग मुद्दों पर जानकारी और अपने नजरिए के साथ बात करते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें