Double Murder Case: बदायूं डबल मर्डर केस (Double Murder Case) में इस वक़्त की बड़ी जानकारी सामने आ रही है। साजिद एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, फरार साजिद के भाई जाविद की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी है। इस बीच एनकाउंटर में ढ़ेर साजिद के रहन-सहन और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच साजिद की मां नाजरीन ने बताया कि ‘पता नहीं उनके (बेटे साजिद और जावेद) के दिमाग में क्या चल रहा था?
Double Murder Case: खुशी-खुशी घर से खाकर हुआ था रवाना
मृतक आरोपी की मां ने बताया कि, घर में किसी तरह की कोई क्लेश आदि नहीं थी। रोज की तरह खाना खाने के बाद बेटे काम पर चले जाते थे। साजिद को कोई परेशानी या टेंशन भी नहीं थी। खुशी-खुशी घर से खाकर रवाना हुआ था। उन्होंने बताया, वह काफी दिनों से दुकान चला रहा था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।’ यूपी पुलिस ने बदायूं हत्याकांड के आरोपी जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वह फिलहाल फरार है। आपको बता दें, दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी साजिद घटना के कुछ देर बाद ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। पुलिस आरोपी जावेद की तलाश में जुटी है।
तमिलनाडु: AIADMK के पूर्व मंत्री सी विजयभास्कर पर ED की रेड. #india24x7livetv #NewsUpdate #TamilNadu pic.twitter.com/4Ly9l2HIzc
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 21, 2024
‘गलत काम करोगे तो…एनकाउंटर सही हुआ’
साजिद की मां नाजरीन ने मीडिया को बताया, ‘दोनों भाई एक ही दुकान पर काम करते थे। मुझे उन बच्चों (मारे गए 12 वर्षीय आयुष और 8 वर्ष के अहान) का बहुत दर्द है।’ नाजरीन ने कहा, ‘ना ये लोग (साजिद और जावेद) गलत करते और ना ही इन लोगों का एनकाउंटर होता। गलत काम करोगे तो…एनकाउंटर सही हुआ। उन्होंने कहा, गलत काम करोगे तो यही अंजाम होगा।’ फरार जावेद पर नाजरीन ने कहा, ‘अभी दूसरे बेटे का पता नहीं है, वो कहां है।’
क्या आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर?
बदायूं में दो बच्चों की नृशंस हत्याकांड के बाद मीडिया ने स्थानीय बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य (BJP MP Sanghamitra Maurya) से सवाल पूछा। उनसे पूछा गया कि, साजिद के घर बुलडोजर कब चलेगा? इसके जवाब में संघमित्रा बोलीं, ‘ये निर्णय तो बाद का है लेकिन आरोपी को जो होना था वो तो घटना के महज तीन घंटों के दौरान हो गया। अब क्या बचा है इसमें?’










