Dr Manmohan Singh Death: नहीं रहे आर्थिक सुधारों के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री और RBI गवर्नर रहे मनमोहन सिंह का निधन, इन राज्यों में आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Facebook
X
WhatsApp

Dr Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचा सके। पूर्व पीएम के निधन पर पूरे 7 दिन के राष्ट्रीय घोषित किया है। वहीं कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है।

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन (Dr Manmohan Singh Death) पर कर्नाटक की कांग्रेस शासित सीएम सिद्धारमैया सरकार और तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज के अवकाश का आदेश जारी किया है। इसके चलते हैं कर्नाटक और तेलंगाना में आज स्कूल कॉलेज नहीं खुलेंगे.

2

जानकारी के मुताबिक, डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कर्नाटक और तेलंगाना में 27 दिसंबर स्कूल कॉलेजों की छुट्टी रहेगी। सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के निधन पर कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।

डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) को भारत में आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले, वैश्वीकरण और उदारीकरण को बढ़ावा देने वाले नेता के रूप में जाना जाता है।

Dr Manmohan Singh Death: दस साल तक रहे देश के प्रधानमंत्री

डॉ मनमोहन सिंह दस साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इसके अलावा वो देश के पूर्व वित्त मंत्री से लेकर आरबीआई के पूर्व गवर्नर और मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे थे। उनके दस साल के प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल में देश कई आर्थिक सुधारों और बदलावों का साक्षी बना था।

अमेरिका के साथ परमाणु डील उनकी सरकार के फैसलों में काफी चर्चित रही थी। उस डील को करने के लिए एक वक्त वे अपनी ही सरकार में शामिल गठबंधन के घटक दलों के खिलाफ चले गए थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें