Barabanki: महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से 3 दंपति हुए एक साथ, भुलाए वैचारिक मतभेद

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से पारिवारिक/वैचारिक मतभेद भुलाकर 03 दम्पति एक साथ हंसी-खुशी रहने हेतु हुए राजी- महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक/वैचारिक मतभेदों से उत्पन्न विवादों सम्बन्धी प्राप्त प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। (Barabanki) जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 26.05.2024 को हेल्प डेस्क व शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के प्रकरण में दोनों दम्पतियों को बुलाकर सुना गया परिणाम उपरान्त तीनों दम्पति अपने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर आपसी सहमति से एक साथ हंसी-खुशी रहने हेतु राजी हुए।

Barabanki

महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा दम्पति को पुरानी बातों को भुलाकर अग्रिम जीवन की नये तरीके से शुरूआत करने की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि दोनों परस्पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देते हुए एक दूसरे का भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा समझौते के पुनरावलोक हेतु दम्पति को 15 दिवस बाद पुनः बुलाया गया है, जिससे समझौता दम्पति के लिए उपयुक्त एवं प्रभावी रहे।

यह पहल महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा टूटते हुए रिश्तों को बचाने और सफल वैवाहिक जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। केंद्र का उद्देश्य विवाहित जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान करने में मदद करना और उन्हें एक खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/RHx1KWhfhAg?si=WZjDhjrQIbDrdmKs

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें