Eid Ki Namaz Time 2024 : मुलसमानों का ख़ास त्योहार ईद-उल-फितर अब कुछ ही दिन दूर है जिसको लेकर ज़ोरों शोरो से तैयारियां भी चल रहीं हैं। लोग नए नए कपड़े और ज़रूरी सामान की खरीदारी करते नज़र आ रहे हैं वहीँ चाँद का दीदार होने के बाद 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। वहीँ ईदगाह में ईद की नमाज़ का वक़्त का एलान हो गया है। आइये जानते हैं आपके शहर में किस दिन पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़।
वर्तमान मामला अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच नहीं है, बल्कि केजरीवाल और ED के बीच है" , अरविंद केजरीवाल की याचिका ख़ारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा … #ArvindKejriwal #AAP #EDRaid pic.twitter.com/SrEQ9qb7DC
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 10, 2024
Eid Ki Namaz Time 2024 : कितने बजे अदा होगी ईद की नमाज़

चाँद का दीदार होने के बाद ईद मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन के लिए नमाज़ का समय भी बता दिया गया है। दरअसल ईदगाह पर 10 या 11 अप्रैल को सुबह 7.45 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा होगी। लखनऊ की अलग अलग मस्जिदों में इसे अदा किया जायेगा। इसके साथ ही साथ लोगों से ये भी दरख्वास्त की गयी है कि सभी लोग मस्जिद में ही नमाज़ अदा करें और सड़कों पर नमाज़ न पढ़ें।

Eid Ki Namaz Time 2024 : ईद का ये त्योहार काफी ख़ास

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ईद का ये त्योहार काफी ख़ास है। साथ ही आपको बता दें कि ईद-उल-फितर रमज़ान-ए-पाक महीने के पूरा होने के बाद मनाया जाता है। वहीँ इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस त्योहार को हमेशा से 10 शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस त्योहार की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करता है।

इस दिन को लोग नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं और सुबह नमाज़ अदा करते हैं इसके बाद लोग एक दूसरे के घर जाते हैं सब एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं बच्चों को ईद के तोहफे दिए जाते हैं। घर पर तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं। इस दिन मीठी सेवइयां बनाई जाती हैं। इस दिन फितरा भी दिया जाता है और गरीबों की मदद की जाती है। जिस दिन सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है उसके अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है।









