Etawah News: लखनऊ से आगरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन में आई खराबी, 2 घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: लखनऊ से आगरा के लिए जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक से खराबी आ गई जिसके बाद ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इंजन में आई खराबी के बारे में रेलवे की टीम को जानकारी दी गई जिसके बाद रेलवे की टीम इंजन को सही करने में जुट गई।

image 55

Etawah News: लखनऊ से आगरा के लिए चलती है इंटरसिटी एक्सप्रेस

दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर लखनऊ से आगरा के लिए जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन में अचानक से खराबी आ गई। (Etawah News) ट्रेन में खराबी आने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन को इटावा की भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इंजन में आई खराबी के मामले की जानकारी रेलवे की टीम को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दिखाई दी। बताते चलें कि लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक से खराबी आ गई जिसके बाद ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर 7:00 बजे के करीब रोका गया। जहां ट्रेन में आई खराबी को चेक किया गया काफी देर तक इंजन में आई कमी को चेक किया गया लेकिन इंजन सही नहीं होने पर मालगाड़ी के इंजन को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से जोड़ा गया जिसके बाद 9:00 बजे के करीब ट्रेन आगरा के लिए रवाना हुई।

image 57

2 घंटे बाद आगरा के लिए रवाना हुई ट्रेन

लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आई खराबी के मामले में स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई थी जिसके बाद ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। (Etawah News) यात्रियों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो सके जिसको लेकर टूंडला से आई मालगाड़ी के इंजन को इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से जोड़ा गया। फिर यात्रियों को ट्रेन लेकर आगे के लिए रवाना हो गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें