
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ज़िले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में, घर के बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय केशपाल सिंह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। हमलावर ने उनके चेहरे को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया और एक आंख फोड़ दी। (Fatehpur News) जब परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने आए, तो उन पर भी हमला किया गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
Also Read – Mother Teresa Story: मदर टेरेसा का जीवन और योगदान की पूरी कहानी
यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात 10 बजे हुई। मृतक के बेटे विजय सिंह ने बताया कि उनके पिता घर के दरवाज़े पर सो रहे थे, तभी श्याम पांडेय पुत्र कैलाश पांडेय ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। (Fatehpur News) इस हमले में उन्हें बचाने आए पुलिस से रिटायर्ड वीरभान सिंह और किसान राम-लखन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Also Read – Baaghi 4 Teaser: जानिए कितने मिनट का होगा बागी 4 का टीजर, एक्शन व रोमांस से होगा भरपूर
घायलों को तत्काल धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। (Fatehpur News) डीएसपी खागा ब्रज मोहन राय ने बताया कि आरोपी श्याम पांडेय नशे का आदी है। वह नशे की हालत में ही घर पहुंचा और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विजय सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।










