रिपोर्ट -बालमुकुंद लाल

Chandauli: चंदौली जिले के विकासखंड चहनियां के बगही गांव में वन विभाग ने सेवा पर्व के दौरान चलाया विशेष स्वच्छता अभियान , अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की वे स्वच्छता बनाए रखने और वन विभाग का सहयोग करें वन विभाग कार्यक्रम द्वारा सेवा पर्व के अंतर गत बिषेस स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम बगही गांव में प्रचिन शिव मंदिर एवं प्राचीन मंदिर अमृत सरोवर में सम्पन्न हुआ जिसमें विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लिया
कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय वनाधिकारी रामप्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व के अंतर्गत स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। (Chandauli) इसी क्रम में शिव मंदिर एवं अमृत सरोवर के प्रांगण में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। (Chandauli) इस अवसर पर वन विभाग की टीम ने पूरे परिसर की सफाई करने के साथ-साथ उन वस्तुओं को भी एकत्रित कर नष्ट किया जो प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकती थीं।
ये भी पढ़ें –Jaffar Express: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पाकिस्तान आर्मी भी निशाने पर
वनाधिकारी श्री मौर्य ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। (Chandauli) जब हम सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं तो न केवल पर्यावरण सुरक्षित होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को सफल बनाने में वन विभाग की ओर से लगातार सहयोग किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें –भारत यूक्रेन के साथ…, ट्रंप के दावे की जेलेंस्की ने निकाली हवा, यूरोप को दी बड़ी सलाह














