Kushinagar: कुशीनगर। थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों और टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Kushinagar: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
- नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान, निवासी रामनगर करजहा धूसी टोला, थाना खोराबार, गोरखपुर
- रितविक रावत, निवासी विलन्दपुर, डीआईजी बंगले के सामने, थाना कैंट, गोरखपुर
- शुभम यादव, निवासी नसीराबाद, मारवाड़ इंटर कॉलेज के पास, वार्ड नं. 63, कोतवाली गोरखपुर
- मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान, निवासी राजधानी टोला, धनवारपार, झगहा, गोरखपुर
- आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू, पुत्र हरेन्द्र गुप्ता, निवासी कुंवर बखरा, गौरीबाजार, देवरिया
Also Read –Lucknow News: जावित्री मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, मूर्ति का अनावरण
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 75 लीटर चोरी किया गया डीजल, घटना में प्रयुक्त दो लोहे की रॉड, दो प्लास्टिक पाइप, पाँच 50-लीटर के प्लास्टिक गैलन, एक अर्टिगा कार तथा एक टैंकर बरामद किया है।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग टैंकर से बैतालपुर डिपो से तेल लेकर विभिन्न पेट्रोल पंपों तक सप्लाई करते थे। (Kushinagar) इसी दौरान रात के समय सभी आरोपी मिलकर अपनी अर्टिगा कार की नंबर प्लेट को काले मैटेरियल और ग्रीस से ढक देते थे या बदल लेते थे, ताकि पहचान छिपी रहे।
Also Read –india news: भारत की जमीन से ईरान पर मिसाइल दागेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय के बयान ने उड़ाए सबके होश
इसके बाद यह गिरोह नेशनल हाईवे या सड़क किनारे खड़े ट्रकों, टैंकरों और अन्य वाहनों को निशाना बनाता था। (Kushinagar) देर रात पाइप के माध्यम से डीजल निकालकर गैलनों में भर लेते थे और फिर उसे अपने टैंकर में जमा कर अवैध रूप से बेच देते थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।















