Lucknow News: जावित्री मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, मूर्ति का अनावरण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -सुभाष चंद्र

Lucknow News: लखनऊ में जावित्री मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा कॉलेज परिसर में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। (Lucknow News) इस अवसर पर संस्थान में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। (Lucknow News) इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक प्रस्तुतियों की शानदार श्रृंखला ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे परिसर रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजीव हो उठा।

Also Read –Air India Flights Cancelled: ईरान युद्ध का ‘साइड इफेक्ट’! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में रद्द कीं 2500 उड़ानें, लाखों यात्री बेहाल

इस दौरान कॉलेज परिसर में एक मूर्ति का विधिवत अनावरण भी किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। अनावरण के साथ ही उपस्थित लोगों ने संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों की सराहना की।

संस्थान के संस्थापक ने अपने संबोधन में बताया कि जावित्री अस्पताल से शुरू हुई यह यात्रा आज एक मेडिकल इंस्टीट्यूट के रूप में विस्तारित हो चुकी है। (Lucknow News) उन्होंने कहा कि संस्थान आयुर्वेद के माध्यम से उपचार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही यहां आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को नई पहचान मिल रही है।

Also Read –india news: भारत की जमीन से ईरान पर मिसाइल दागेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय के बयान ने उड़ाए सबके होश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और चिकित्सा शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें