Ghaziabad News: दर्दनाक हादसा, कार ने बाइकों को मारी टक्कर; तीन कांवड़ियों की मौत, दो घायल

Facebook
X
WhatsApp

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। (Ghaziabad News) हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

image 303

Ghaziabad News: कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीनगर के भोजपुर के कलछीना गांव के पास बीती रात करीब तीन दर्दनाक हादसा हुआ। (Ghaziabad News) बाइक पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे पांच कांवड़ियों को कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में तीन की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतक देवेंद्र(40), हरेंद्र(38) और अजय (24) फरीदाबाद के रहने वाले थे। एक बाइक पर तीन युवक जबकि दूसरी पर दो युवक सवार थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

https://youtu.be/do41Hi2tbOA?si=zBdQCUQv-zrNdC5L

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें