Ghazipur News : बड़ा हादसा , बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Ghazipur News : बड़ा हादसा , बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Facebook
X
WhatsApp

Ghazipur News : यूपी के गाजीपुर जनपद में बड़ा हादसा हो गया है, जनपद के मरदह क्षेत्र के महाहर धाम के समीप एक निजी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे पूरी बस में आग लग गई, आग लगते ही बस के अंदर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई, बस के अंदर 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके कई लोगों के झुलसने की भी सूचना मिल रही है।

Ghazipur News : CM योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

Jaunpur News

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में आग इतनी भयंकर लगी को कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है। बस मऊ के कोपा से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम के पर आ रही थी। बस में करीब 20 लोग सवार थे। इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

Ghazipur Bus Accident: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आग का गोला बनी बस, छह लोगों की मौत; दस की हालत गंभीर

Ghazipur News : CM योगी ने जताया शोक

image 175

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

https://youtu.be/QyZF-NqbG08?si=vFIBr6OQV-iQn53n

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें