Gorakhpur News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिये हैं। बसपा ने गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के रवि किशन शुक्ला और सपा की काजल निषाद के मुकाबले जावेद सिमनानी को मैदान में उतारा है। मुस्लिम वर्ग से आने वाले जावेद के मैदान में उतरने से सपा का समीकरण बिगड़ सकता है। बसपा के इस दांव से भाजपा को राहत मिलती दिख रही है।
Gorakhpur News : बसपा ने जावेद को उतारा
![Gorakhpur News: रवि किशन और काजल के मुकाबले बसपा ने जावेद को उतारा, जानें किसका बिगड़ेगा समीकरण Gorakhpur News: रवि किशन और काजल के मुकाबले बसपा ने जावेद को उतारा, जानें किसका बिगड़ेगा समीकरण](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/04/12/1706389-image211.webp)
जावेद सिमनानी बसपा में जोनल कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। जिला उपाध्यक्ष से लेकर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बसपा में निभा चुके हैं। वर्तमान में वह गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी हैं। जावेद शुरू से ही बसपाई रहे हैं। वह एक बार पार्षदी का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें हार मिली थी। पेश के व्यवसायी जावेद सिमनानी की नखास पर प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है। उनके टिकट पर बसपा का मूल कैडर काफी खुश है।
Gorakhpur News : बसपा चुनाव में हासिल करेगी जीत
![Gorakhpur News : रवि किशन और काजल के मुकाबले बसपा ने जावेद को उतारा, जानें किसका बिगड़ेगा समीकरण 2 image 175](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/04/image-175.jpeg)
बसपा जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर का कहना है कि भाजपा और सपा दोनों ने बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बसपा ने स्थानीय और कैडर के कार्यकर्ता को टिकट दिया है। बसपा चुनाव में जीत हासिल करेगी। बसपा के दांव के बाद लोकसभा सीट पर समीकरण को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। सपा में इस बात को लेकर बेचैनी है कि क्या वह मुस्लिम वोटों को पूरी तरह सहेजने में कामयाब हो सकेगी। वहीं दलित वोटरों को लेकर भी सपा ही नहीं भाजपा में मारामारी है।
Gorakhpur News : भाजपा से रवि किशन, सपा से काजल मैदान में
गोरखपुर लोकसभा सीट से अब सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी सामने आ गए हैं। भाजपा ने यहां से फिल्म स्टार और वर्तमान में सांसद रवि किशन पर दोबारा विश्वास जताया है। इसी तरह सपा ने काजल निषाद को टिकट दिया है। उसे निषाद, मुस्लिम, यादव और पिछड़े वोटरों के बल पर जीत का भरोसा है। सपा प्रत्याशी फिलहाल बीमार हैं। उन्हें हार्ट अटैक की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।