Gorakhpur News : CM योगी ने बच्चों के साथ की हंसी ठिठोली,खिलाया खीर

Gorakhpur News : CM योगी ने बच्चों के साथ की हंसी ठिठोली,खिलाया खीर
Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News : यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ रवाना होने से पहले प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया। सीएम योगी को बच्चों का और बच्चों को मुख्यमंत्री का साथ खूब भाया। मुख्यमंत्री काफी देर बच्चों से आत्मीय अंदाज में संवाद करते रहे और सभी को चॉकलेट और खूब आशीर्वाद दिया। उन्होंने एक बच्चे को खीर खिलाकर उसका अन्नप्राशन भी कराया।

Gorakhpur News : गोरखनाथ में की पूजा


सीएम योगी 31 मई से ही अनवरत गोरखनाथ मंदिर प्रवास कर रहे थे। सोमवार को वह दोपहर में लखनऊ रवाना हो गए। इसके पहले सोमवार प्रातःकाल उनकी दिनचर्या रोज की ही तरह रही। उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। फिर अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए सीएम गोशाला पहुंचे और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाकर उनकी सेवा की।

image 40

Gorakhpur News : बच्चों के साथ की हंसी ठिठोली

image 41

मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान ही मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने सबको अपने पास बुला लिया। सभी बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे हंसी ठिठोली भी की।

Gorakhpur News : सीएम ने बच्चों को दिया चॉकलेट

image 42

इसी क्रम में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह महानगर के बिछिया जंगल तुलसीराम निवासी और केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक दंपति मणिहर्ष-कंचन के साढ़े पांच माह के बालक राघव उर्फ सम्राट को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। सीएम योगी ने बच्चे को आशीर्वाद देने के साथ ही चॉकलेट और खिलौनों का उपहार भी दिया।

https://youtu.be/GzORoCd85xo?si=0Fw5XgoSijuWtTGH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें