Gurugram road accident: गुरुग्राम में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp
image 137

Gurugram road accident: गुरुग्राम में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार सभी 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर रात उस समय हुआ जब कार एक हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। (Gurugram road accident) पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के ख़तरों की याद दिलाता है।

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे-48 के एग्जिट नंबर 9 पर एक तेज रफ्तार थार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। (Gurugram road accident) इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।

Also Read –Sitapur News: पिटाई विवाद में शिक्षक पर कार्रवाई को मंत्री आशीष पटेल ने बताया एकतरफा, कहा- निष्पक्ष जांच जरूरी

थार कार यूपी से आए 6 युवक चला रहे थे, जो किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट 9 से उतरी, वैसे ही तेज रफ्तार के कारण थार अनकंट्रोल हो गई और डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर हो गई। (Gurugram road accident) टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और की मौत हो गई। वहीं थार के परखच्चे उड़ गए। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

Also Read –Lucknow News: ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद में आए CM योगी! BJP नेता ने लखनऊ में लगाया पोस्टर, लिखा-‘I Love Yogi’

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. (Gurugram road accident) फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार के कारण होने वाले हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें