Hamirpur Accident: नेशनल हाईवे 34 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसे से यहां हड़कम्प मच गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी कार से कानपुर वापस जा रहे थे। इनमें एक ही परिवार के दो दंपति सहित 5 लोग शामिल थे। संभावना जतायी जा रही है कि हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना या असावधानी से ओवरटेक करना रहा। (Hamirpur Accident) पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मौदहा इलाके के छिरका-मवइया गांव के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग बागेश्वर धाम से कानपुर वापस जा रहे थे.पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना या कार ओवरटेक करना बताया जा रहा है। सभी मरने वाले कानपुर के बताए जा रहे हैं जबकि ड्राइवर लखनऊ का बताया गया है।
बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग उसमें फंस गए। (Hamirpur Accident) मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. (Hamirpur Accident) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।














