Himachal CM Corona Positive: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू को गले में परेशानी महसूस हुई थी। इसके बाद रविवार को उनके सैंपल लिए गए थे। सोमवार को रिपोर्ट उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
आपको बता दें कि हिमाचल सोमवार को सीएम सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलने का प्लान था. इसके लिए पीएमओ से मुलाकात का समय मांगा गया था, लेकिन अब सीएम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और ऐसे में अब पीएम मोदी से सीएम की मुलाकात नहीं हो पाएगी. साथ ही इस बात पर भी संशय है कि सीएम शिमला लौटेंगे या दिल्ली में ही रहेंगे. हालांकि, बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में ही हिमाचल सदन में तीन दिन के लिए क्वारंटीन रहेंगे।

पीएम मोदी से मिलने का था प्लान
वंही सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) राजस्थान में हिमाचल के सभी विधायकों सहित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। सुक्खू नादौन विधानसभा सीट से चार विधायक रह चुके हैं। अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें हिमाचल का सीएम पद सौंपा है। इससे पहले सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मेहनत के दम पर बनाई संगठन में पहचान
सुक्खू को राजनीति विरासत में नहीं मिली है.उनके पिता रोडवेज में बस चालक थे. (Sukhwinder Singh Sukhu) उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की और अपनी मेहनत की दम पर संगठन में पहचान बनाई. सुक्खू नादौन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि सुक्खू से हर किसी की मुलाकात संभव हो जाती है. (Sukhwinder Singh Sukhu) उनके बारे में कहा जाता है कि सुक्खू से हर किसी की मुलाकात संभव हो जाती है. वे राजनीति में खासे सक्रिय भी रहते हैं. यही वजह है कि पहले छात्र संघ के सचिव चुने गए। बाद में अध्यक्ष भी बने. शिमला नगर निगम के काउंसलर का दो बार चुनाव लड़े और जीते. बाद में अध्यक्ष भी बने. शिमला नगर निगम के काउंसलर का दो बार चुनाव लड़े और जीते. उसके बाद लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. 2013 से 2019 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. इस बार चुनाव में इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन थे।
https://youtu.be/AUJ_2ijkn-M









