Sonbhadra: मीडिया एकादश के साथ मुकाबले में हिण्डाल्को एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -सुनील ठाकुर

Sonbhadra: रेणुकूट, 23 फरवरी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को क्रिकेट ग्राउण्ड पर मीडिया एकादश एवं हिण्डाल्को एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं रेणुकूट के 100 से भी अधिक मीडियाकर्मियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। (Sonbhadra) कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज, ओबर एवं रेणुकूट से आए विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों एवं न्यूज़ चैनलों के पत्रकारों व सोशल मीडिया के तमाम मीडियाकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रारंभ में हिण्डाल्को के एचआरबीपी हेड- श्री अजय कुमार सिन्हा, एल्युमिना हेड- श्री रोहित चौरसिया एवं पी.आर. एवं एडमिन हेड श्री यशवंत कुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त मीडियाकर्मियों को गुलाब का पुष्प देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत हिण्डाल्को एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

WhatsApp Image 2026 02 24 at 9.52.18 AM 1

Also Read –Middle East war impact: मिडिल ईस्ट में जंग का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर! उड़ानें रद्द, उमरा जाने वाले परेशान दिखे सभी यात्री

पारी की शुरुआत मीडिया की टीम से श्री जी.के. मदान एवं श्री प्रभात की जोड़ी ने की। मीडिया एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। (Sonbhadra) जवाब में हिण्डाल्को एकादश की ओर से उतरे बल्लेबाज श्री यशवंत कुमार तथा श्री विनोद सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया। इस प्रकार हिण्डाल्को एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की व खिताब अपने नाम किया।

Also Read –Toxic Movie New Teaser: टॉक्सिक का अगला टीजर कब व कितने बजे होगा जारी? जानें यहां

मैच में प्रदर्शन के आधार पर मीडिया एकादश की ओर से श्री प्रियांशु को बेस्ट बैट्समैन तथा हिण्डाल्को एकादश से मेजर (सेनि.) देवेन्द्र ओंकार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिण्डाल्को एकादश से श्री रोहित गुरिज़ाला को दिया गया। (Sonbhadra) कार्यक्रम के अंत में श्री अजय सिन्हा एवं श्री रोहित चौरसिया समेत परचेज़ हेड- श्री सुरेन्द्र तिवारी, लीगल हेड- श्री विजयकान्त दुबे, एकाउन्ट हेड- श्री बिजॉय सिंह एवं पीआर एवं एडमिन हेड- श्री यशवंत कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किया और साथ ही आमंत्रित समस्त मीडिया-कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। (Sonbhadra) हिण्डाल्को के श्री महेन्द्र तिवारी ने टीम मैनेजर की भूमिका को बखूबी निभाया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन जनसम्पर्क विभाग के श्री प्रशान्त श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान खेलप्रेमी जनता ने मैच का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सजल साहा, श्री शरद कुमार, श्री विवेक शुक्ला, श्री उपेन्द्र मिश्रा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें