ICC warning to Pakistan: पाकिस्तान की शामत आई! भारत से मैच का बहिष्कार पड़ा भारी, ICC ने दी ‘बर्बादी’ की चेतावनी?

Facebook
X
WhatsApp

ICC warning to Pakistan: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, ठीक उसी वक्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है जिसने पूरे खेल जगत में भूकंप ला दिया है। T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बजने में अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं, लेकिन ऐन मौके पर पाकिस्तान ने अपनी पुरानी जिद को हवा देते हुए भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। (ICC warning to Pakistan) यह सिर्फ एक मैच का बहिष्कार नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर किया गया एक ऐसा धमाका है जिसकी गूंज अब दुबई से लेकर इस्लामाबाद तक सुनाई दे रही है। आईसीसी ने भी अब अपने तेवर कड़े कर लिए हैं और पाकिस्तान को ऐसी चेतावनी दी है जिससे वहां का क्रिकेट पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।

ICC warning to Pakistan: सरकार के आदेश का बहाना PCB का बड़ा यू-टर्न

पिछले कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था कि क्या पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी या नहीं। (ICC warning to Pakistan) आखिरकार रविवार 1 फरवरी को पीसीबी ने अपना पत्ता खोला। बोर्ड ने कहा कि उनकी टीम वर्ल्ड कप के बाकी मैच तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को टीम इंडिया के सामने मैदान पर नहीं उतरेगी। पीसीबी ने इसके पीछे अपनी सरकार के आदेश का हवाला दिया है। बोर्ड का कहना है कि उन्हें भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत नहीं मिली है। इस फैसले ने न केवल आईसीसी के शेड्यूल की धज्जियां उड़ा दी हैं, बल्कि उन लाखों फैंस का दिल भी तोड़ दिया है जिन्होंने इस मैच के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर टिकटें बुक की थीं।

Also Read –Uttar Pradesh News: CM योगी को ‘नकली हिंदू’ साबित करेंगे अभिमुक्तेश्वरानंद? 40 दिन का अल्टीमेटम! शंकराचार्य की चुनौती पर यूपी में मचा सियासी-धार्मिक संग्राम

आईसीसी का गुस्सा

जैसे ही पीसीबी ने इस फैसले का आधिकारिक ऐलान किया, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आगबबूला हो गई। देर रात जारी एक कड़े बयान में आईसीसी ने साफ कहा कि इस तरह की हरकतें खेल की मर्यादा के खिलाफ हैं। आईसीसी ने पीसीबी को आईना दिखाते हुए कहा कि वह अपनी ही टीम और देश के क्रिकेट के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। (ICC warning to Pakistan) आईसीसी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान इस फैसले पर दोबारा विचार नहीं करता, तो इसके नतीजे इतने गंभीर होंगे कि पाकिस्तानी क्रिकेट सालों पीछे चला जाएगा। यह एक वैश्विक टूर्नामेंट है और कोई भी बोर्ड अपनी मर्जी से इसके नियमों को ताक पर नहीं रख सकता।

Also Read –US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?

क्या अब बंद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट का ‘फंड’?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आईसीसी आखिर पाकिस्तान पर क्या एक्शन ले सकती है? सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी ने एक ‘बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट’ का उल्लंघन किया है। इस गलती की सजा के तौर पर आईसीसी पाकिस्तान का सालाना 350 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रोक सकती है। (ICC warning to Pakistan) इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान मैच न होने से ब्रॉडकास्टर्स को होने वाले करीब 200 करोड़ के नुकसान की भरपाई भी पाकिस्तान की जेब से करवाई जा सकती है। सबसे बड़ा डर यह है कि पाकिस्तान को पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर निकाला जा सकता है और विदेशी खिलाड़ी भी शायद अब कभी पीएसएल (PSL) खेलने पाकिस्तान न जाएं। पाकिस्तान ने एक मैच छोड़ने की जिद में अपने पूरे क्रिकेट भविष्य को दांव पर लगा दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें