Barabanki: गन्ना बुवाई की ओर किसानों का बढ़ा रुझान

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर

Barabanki: बाराबंकी। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, बाराबंकी एवं बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की हैदरगढ़ इकाई के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई की आधुनिक तकनीकों, अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों, फसल सुरक्षा, सहफसली खेती, ट्रैश मल्चिंग तथा सिंचाई प्रबंधन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.56.32 PM

Also Read –MP News: जिला पंचायत सीईओ ने बोर्ड परीक्षाओं का किया निरीक्षण, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

उप गन्ना प्रबंधक श्री मनोज शुक्ला ने गन्ना विपणन, विकास योजनाओं तथा चीनी मिल द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे निवेश और सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की।

इस दौरान किसानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में भूजल स्तर काफी गहराई में चला गया है, जिससे सिंचाई में कठिनाई हो रही है।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यन्त कुमार ने किसानों से अपील की कि जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार की असीम संभावनाएं हैं। (Barabanki) उन्होंने बताया कि केवल गन्ना उत्पादन से किसान लगभग ₹1.5 लाख प्रति हेक्टेयर तक आय प्राप्त कर सकते हैं। (Barabanki) वहीं, गन्ना के साथ सहफसल अपनाने पर यह आय ₹2.00 से ₹2.25 लाख प्रति हेक्टेयर तक और ड्रिप सिंचाई के साथ सहफसली खेती करने पर ₹2.25 से ₹2.50 लाख प्रति हेक्टेयर तक शुद्ध लाभ संभव है।

Also Read –Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में PM के ‘पर कतरे’, राष्ट्रपति हुए पावरफुल! ‘Yes Vote’… राज्यसभा ने बदल दिया ढाका का पूरा गेम

उन्होंने बताया कि गन्ना में टपक (ड्रिप) सिंचाई योजना पर 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने में सहायता मिलेगी।

गोष्ठी में श्री अनिल कुमार (प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक), प्रमोद कुमार (गन्ना पर्यवेक्षक), सुधीर कुमार बिसेन (प्रक्षेत्र अधिकारी) सहित बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों में आधुनिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी और गन्ना उत्पादन को लेकर उत्साह देखने को मिला।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें