Jalaun News: 156वीं गांधी एवं 121वीं शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई स्वच्छता की शपथ

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- जीतेन्द्र कुमार

Jalaun News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा के माध्यम से नई दिशा प्रदान की। 02 अक्टूबर का दिन उन ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का भी अवसर है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधीजी के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। महिलाओं की उन्नति, बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा महिला सशक्तीकरण के लिए उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं। इसी दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, मिशन शक्ति, बीसी सखी, सामूहिक विवाह योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाओं व बच्चियों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विजन-2047 के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर आमजन, किसानों, महिलाओं व युवाओं के उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 11.41.46 AM 1

ये भी पढ़ें –Chitrakoot: चित्रकूट पुलिस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने गांधीजी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाना ही वास्तविक विकास है। उन्होंने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सादा जीवन-उच्च विचार, भाईचारा और सर्वधर्म सम्भाव जैसे आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने गांधीजी के जीवन मूल्यों, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा निर्बलों के कल्याण संबंधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह आदि सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 11.41.46 AM 2

ये भी पढ़ें –Mehbooba Mufti statement: ज़बरदस्ती में करना पड़ रहा राष्ट्रगान का सम्मान…? महबूबा मुफ्ती के इस बयान से गरमाई सियासत!

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें