Jhansi News: पहली महिला टैक्सी चालक का स्टेशन रोड पर शव मिला, जेवर गायब, हत्या की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News : झांसी की पहली महिला टैक्सी चालक का शव रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में पड़ा मिला है। पास में उसकी टैक्सी पलटी हुई पड़ी मिली है। महिला के शरीर से जेवर गायब थे। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा निवासी महिला अनीता चौधरी उस समय चर्चाओं में आई थी। (Jhansi News) जब उनके पति को लंबी बीमारी होने के कारण घर का खर्च चलाने और बच्चों के भरण पोषण के लिए आत्मनिर्भर बनकर टैक्सी चलाने के लिए सड़क पर उतरी थी। अनीता झांसी की पहली महिला टैक्सी चालक के रूप में चर्चाओं में आई थी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन सहित कई संस्थाओं ने उनका सम्मान भी किया था। बताया जा रहा है कि देर रात अनीता का शव रेलवे स्टेशन रोड सिविल लाइन में सड़क पर पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

Also Read –Shahrukh Khan Video: शाहरुख अंकल 3 घंटे से… चिल्लाता रह गया बच्चा, पीछे नहीं मुड़े किंग खान, हुए ट्रोल

अनीता की टैक्सी सड़क पर पलटी हुई थी। शरीर से जेवर गायब थे। (Jhansi News) सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरु कर दिए हैं।वहीं, जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि प्रतिदिन की तरह अनीता रविवार की रात नौ बजे घर से टैक्सी लेकर निकली थी।

Also Read –Sangeet Som on Shahrukh Khan: “सनातनियों से पंगा ठीक नहीं”, KKR से बांग्लादेशी खिलाड़ी की छुट्टी पर संगीत सोम का शाहरुख को खरी-खरी

रात करीब ढाई बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि अनिता का शव पड़ा है। (Jhansi News) सूचना पर वह लोग इलाहाबाद बैंक चौराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित आर एन एस वर्ल्ड स्कूल के पास पहुंचे। जहां अनीता का शव पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि अनिता के नाक और कान से जेवर गायब है उसके केवल सर में चोट है उसकी रंजिशन हत्या की गई है। वहीं पुलिस इसे दुर्घटना मान रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें