Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लहलहे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्रिपुरारी तिवारी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर एस एस के नगर कार्यवाहक त्रिपुरारी तिवारी ने की। (Jharkhand) उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक ऐतिहासिक घटना है। यह मंदिर हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है। इसलिए सभी हिंदू भाइयों को 22जनवरी को लहलहे शिव मंदिर के प्रांगण में भजन कीर्तन सह आरती में उपस्थित होने की बात कही
Jharkhand
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा घर घर अक्षत वितरण किया गया। (Jharkhand) अक्षत को शुभ माना जाता है। इसलिए लोगों को यह आशा है कि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभता प्राप्त होगी।
घर घर अक्षत वितरण कार्यक्रम के अंत में संघ के कार्यवाहक ने ग्रामीणों को संदेश दिया। कि राम मंदिर का निर्माण एक राष्ट्रीय अभियान है। इसमें सभी हिंदुओं को शामिल होना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और उन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन लहलहे शिव मंदिर प्रांगण के भजन कीर्तन सह आरती में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।