Karnataka Political Crisis: कर्नाटक में महा-बदलाव! डीके शिवकुमार बनेंगे CM? MLA ने सियासी तनातनी के बीच दिए ’सीक्रेट डील’ के संकेत

Facebook
X
WhatsApp

Karnataka Political Crisis: कर्नाटक में सियासी तनातनी चरम पर है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक लगातार दिल्ली में डेरा डाले हुए है। वहीं एक विधायक ने यह संकेत दिये हैं कि डीके शिवकुमार जल्द ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। हालांकि विधायकों ने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान का फैसला ही अंतिम होगा। 2023 में वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बीच कथित समझौते के चलते शीर्ष पद को लेकर रस्साकशी चल रही है।

वहीं रामनगर विधायक इकबाल हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि सभी विधायक पार्टी हाईकमान के निर्णय का ही पालन करेंगे। (Karnataka Political Crisis) इसके साथ ही विधायक ने शिवकुमार के प्रमोशन पर भरोसा जताया। बताया जा रहा है कि विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि वह हमेशा से उस बयान के ही साथ हैं कि 200 प्रतिशत जल्द ही डीके शिवकुमार ही कनार्टक के मुख्यमंत्री बनेंगे। आलाकमान जल्द ही निर्णय लेगा।

Also Read –Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर के शिखर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भागवत की रही उपस्थिति

हमारे नेता (डीके शिवकुमार) ने भी यह कहा है कि सत्ता बदलाव की सीक्रेट डील 5-6 पार्टी नेताओं के बीच हो चुकी थी और वहीं लोग निर्णय लेंगे। (Karnataka Political Crisis) वहीं मद्दर से विधायक केएम उदय ने कहा कि विधायकों ने पार्टी नेतृत्व से मंत्रिमंडल में बदलाव के दौरान नए चेहरों और युवाओं को अवसर देने का निवेदन किया है और यह संकेत भी मिल रहे हैं कि इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। डीके शिवकुमार को कर्नाटक मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर विधायक केएम उदय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस पर निर्णरू लेगा और सभी उसका पालन करेंगे।

Also Read –Ayodhya Ram Mandir PM Modi speech: ‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना!’ राम मंदिर में धर्म ध्वज फहराने के बाद PM मोदी ने दिए कई बड़े संदेश

Karnataka Political Crisis: डीएम शिवकुमार ने छेड़ी सीक्रेट डील की चर्चा

शिवकुमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बदलने के मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी बात नहीं करना चाहते, क्योंकि यह पार्टी में चार-पांच लोगों के बीच का ’सीक्रेट समझौता’ है। उन्हें अपनी अंतरात्मा पर पूरा विश्वास है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार समर्थक छह विधायकों का एक समूह पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचा था। इसके साथ ही कुछ और विधायकों के भी जाने की उम्मीद है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें