Kasganj News : दर्दनाक हादसा ,श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 12 लोगों की मौत

Kasganj News : दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 12 लोगों की मौत
Facebook
X
WhatsApp

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की डूबने से मौत हो गयी है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Kasganj News : ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू

image 44

घटना दरियावगंज थाना क्षेत्र के पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के निकट हुई। बताया जा रहा है कि जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कसा के लगभग 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गयी।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तालाब में डूबने से 12 लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

kasganj news

Kasganj News : CM योगी ने जताया दुःख

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उठाता है। सरकार को सड़कों को सुरक्षित बनाने और इस तरह के हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

https://youtu.be/M6EUxDzy05Q?si=2zi3sVOFRkAoj_KU

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें