Kasganj News: चंदन हत्याकांड में आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौत

Facebook
X
WhatsApp
Kasganj News: चंदन हत्याकांड में आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौत

Kasganj News: चंदन हत्याकांड में आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौतजनपद कासगंज के बहुचर्चित चंदन हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुख्य आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौत हो गई है। यह जानकारी देर रात सामने आई, जिससे आरोपी के परिजनों में शोक की लहर फैल गई है।यह मामला 26 जनवरी 2018 का है, (Kasganj News) चंदन हत्याकांड में आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौतजब चंदन गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा जब नगर के एक विशेष समुदाय वाले क्षेत्र से गुज़र रही थी, तभी उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। इस हिंसा में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थीं।

Also Read – Haritalika Teej 2025: हरितालिका/तीज व्रत अत्यंत कठिन व्रत : सनातन परंपरा, आध्यात्मिक महत्व और वर्तमान प्रासंगिकता

घटना के बाद जनपद में तीन दिनों तक भारी उपद्रव हुआ। नगर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को गहरी चोट पहुँची। कई प्रतिष्ठानों को आग के हवाले कर दिया गया था और पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। सुरक्षा के लिहाज़ से हर चौक-चौराहे पर भारी पुलिस बल और हथियारबंद जवान तैनात किए गए थे। (Kasganj News) चंदन हत्याकांड में आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौतइस हत्याकांड के बाद एनआईए कोर्ट लखनऊ में 28 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें सलीम, वसीम और नसीम एक ही परिवार के तीन सदस्यों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। चार अन्य आरोपी सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत पर रिहा हो चुके हैं।

Also Read – Baaghi 4 Teaser: जानिए कितने मिनट का होगा बागी 4 का टीजर, एक्शन व रोमांस से होगा भरपूर

हत्याकांड के बाद चंदन गुप्ता का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया था, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया था और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन स्थानीय लोग आज भी आरोप लगाते हैं कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते चंदन की प्रतिमा आज 8 वर्षों बाद भी अनावरण की प्रतीक्षा में है।सलीम की मौत की खबर से जहां उसके परिवार में शोक व्याप्त है, (Kasganj News) चंदन हत्याकांड में आरोपी सलीम की लखनऊ जेल में मौतवहीं यह मामला एक बार फिर स्थानीय राजनीति और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें