Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से चुनाव लड़ा था। खेसारी लाल यादव ने आरजेडी ज्वाइन किया था। जिसकी वजह से उनको उनके अन्य साथियों से काफी कुछ सुनना पड़ा था। जिसमें रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह और निरहुआ जोकि बीजेपी में हैं। खेसारी लाल यादव पर काफी तंज कसा था। (Khesari Lal Yadav Video) खेसारी लाल यादव ने भी इन चारों के सवालों का जवाब दिया था। लेकिन खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद भी अभी इन चारों के बीच जो सिलसिला चुनाव के समय था। अभी भी जारी है। बता दे कि खेसारी लाल यादव ने अब एक वीडियो जारी किया है। जिसमें इन चारों के बारे में बता की है।
Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह, रवि किशन, निरहुआ समेत अन्य को दी चुनौती वीडियो वायरल
खेसारी लाल यादव बिहार चुनाव खत्म होने के बाद भी अक्रामक लुक में नजर आए हैं। बता दे कि खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो जारी किया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव ने ये भी कहा कि मैं खुला तो नंगा कर दूंगा। (Khesari Lal Yadav Video) इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं अपना घर तुड़वाने को तैयार हूँ, अपनी जमीन दे देंगा, क्या आप मेरी जमीन पर एम्स बनावाएंगे। आपके अंदर उतनी हिम्मत नहीं तीन लोग बिहार से हैं तीनों लोग 20 बीघा जमीन देते हैंं कॉलेज और एम्स बनवाते हैं। कोई बिहार को दो कोई यूपी को दे, आप लोग कहते हैं ये बनवाए वो बनवाए अपने घर से बनवाए जनता के पैसे से बनवाएं हैं।
खेसारी लाल यादव ने निरहुआ का नाम नहीं लिया लेकिन उनके आरोपों का जवाब देते हुए कहा भैया- उन्होंने अपने सनातनी ना होने के आरोपों पर कहा कि मैनें कभी आप लोगों के खिलाफ नहीं बोला है। आज मैं आपके खिलाफ पार्टी से चुनाव क्या लड़ने लगा आप सभी साथी लोग मेरे विरोधी हो गए। (Khesari Lal Yadav Video) आपकी कही हुई बात को चुनाव के दौरान कहा तो आपके आईटी सेल ने उसे मेरी कही हुई बात बता दी। खेसारी लाल यादव ने राम मंदिर पर कहा कि मैं राम मंदिर का विरोधी नहीं हुआ मैंने 2018 में ही कहा था कि आप राम मंदिर बनवाईए लेकिन अस्पताल स्कूल भी बनवाईए। आप लोगों ने 2019 से लेकर 2020 तक के चुनावों में कुछ नहीं कहा मैं जैसे ही आपके विरोधी पार्टी में आ गया। आपने कह दिया कि मैं सनातनी नहीं हूँ।















