करण जौहर का रिएलिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा और सफल टॉक शो है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ चुके हैं. ये करण का ही शो है, जिसमें कुछ ऐसे सितारे भी साथ नजर आए हैं, जिन्हें साथ लाना उतना भी आसान काम नहीं है. ‘कॉफी विद करण’ का 7वां सीजन अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है. ऐसे लगातार खबरें आ रही हैं कि इस शो पर आखिर कौन-कौनसे सितारे नजर आ सकते हैं. खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन पहली बार इस शो पर साथ में नजर आ सकती हैं।
करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर एंट्री मार रहा है. ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से स्ट्रीम होगा. इस शो पर अक्सर सेलीब्रिटीज अपने दिल की कई बातें खोलते हैं और यही वजह है कि ये शो हमेशा ही खबरों में रहा है. खबर है कि इस बार इस सीजन में कई नई जोड़ियां करण के कॉपी काउच पर बैठी नजर आने वाली हैं. टैली चक्कर की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या और सुष्मिता की जोड़ी पहली बार इस शो का हिस्सा बन सकती है।
फिल्मों की दुनिया में तो बॉलीवुड को साउथ इंडस्ट्री ने गजब की पटखनी दी है, लेकिन लगता है इस बार इस शो में भी साउथ के सितारे नजर आने वाले हैं. खबर है कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू इस शो का हिस्सा बन सकती हैं. सामंथा अपने तलाक पर इस शो में बात करती नजर आ सकती हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के भी इस शो पर आने की संभावना है।
खबर है कि इस बार इस टॉक शो में अक्षय कुमार, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारे इस शो में आ सकते हैं।













