रिपोर्ट -मोहन वर्मा
Kushinagar: कुशीनगर जनपद के थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी मां और पत्नी की पत्थर व ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (Kushinagar) प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम परसा निवासी सिकंदर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय बनवारी गुप्ता (उम्र लगभग 32 वर्ष) ने अपनी मां रूना देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष) और पत्नी प्रियंका (उम्र लगभग 28 वर्ष) पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। (Kushinagar) पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद आरोपी सिकंदर गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। (Kushinagar) पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read –Shiv Thakare Marriage: शिव ठाकरे ने कर ली शादी सोशल मीडिया पर शेयर की फ़ोटो, जाने कौन है दुल्हनिया?
घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।














