Lakhimpur Kheri
आज दिनांक 26.11.2024 को भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस आफिस में संविधान दिवस मनाया गया। (Lakhimpur Kheri) पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस आफिस खीरी में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई। (Lakhimpur Kheri) इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं जनपद खीरी के सर्किल/थानों पर क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक के द्वारा अपने थानों पर भारत संविधान दिवस पर सभी पुलिस कर्मचारीगण को संकल्प/प्रस्तावना की शपथ दिलवाई गयी।


रिपोर्ट- वंदना जायसवाल
https://youtu.be/-G8M9puzruc?si=BBxElPNUtvNmLox2
Post Views: 1









