Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में एक खंडहर में युवक और युवती के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी गई. #India24x7livetv #NewsUpdate #CBI pic.twitter.com/pY73UPoJk7
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 26, 2024
Lakhimpur Kheri News : शवों को देख लोगों की कांप गयी रूह

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले युवती को गोली मारी गई और उसके बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। युवती का चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान में दिक्कत आ रही है। वहीं युवक के सिर का कुछ हिस्सा गायब है और उसके मांस के लोथड़े दूर तक बिखरे पड़े हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक का सिर धारदार हथियार से काटा गया होगा। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रावेंद्र पुत्र कल्लूराम निवासी कल्लुआमोती के रूप में हुई है।

Lakhimpur Kheri News : युवक और युवती की हुई शिनाख्त

सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की जेब से उसका मोबाइल, बाइक की चाबी व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पर्स से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त रावेंद्र पुत्र कल्लूराम निवासी कल्लुआमोती के रूप में हुई। युवती के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिस पर किसी महिला का फोन आने पर सीओ ने बात की। जिसके बाद युवती की शिनाख्त हो पाई। मौके से कुछ दूरी पर युवती की साइकिल मिली। मौके पर मौजूद युवती के मामा उपनेश उर्फ मोनू निवासी सेमरावां ने बताया कि वह मितौली के निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। उसकी भांजी उमा भारती मूलरूप से मुरादपुर थाना मैगलगंज की रहने वाली थी।









