Lalu Yadav: पूर्व सीएम लालू यादव की तबियत बिगड़ी, पटना के डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह

Facebook
X
WhatsApp

Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत ख़राब हो गई है। (Lalu Yadav) पटना के डॉक्टरों ने उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। लालू यादव अब किसी भी समय दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। इस समय लालू यादव पटना में राबड़ी देवी के घर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

लालू यादव पिछले दो दिनों से बीमार थे आज उनकी तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। जानकारी के लिए बता दें कि लालू यादव को ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या बताई जा रही है। (Lalu Yadav) वैसे बता दें कि लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

image 12

पिछले साल जुलाई के महीने में इन्हे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। लालू प्रसाद यादव का पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज हो चूका है। साल 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

image 13

Lalu Yadav: लालू यादव का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

साल 2022 में लालू यादव को उनकी किडनी की बिमारी के बारे में पता चला था। (Lalu Yadav) उस समय उनकी केवल 25 प्रतिशत किडनी ही अच्छे से काम कर थी। तब डॉक्टरों की सलाह से उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर भेजा गया था। वहां उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी। पांच दिसम्बर साल 2022 को उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसी साल की बात है जब लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर गिर गए थे। तब उन्हे कई फ्रैक्चर हुए थे। इस घटना के बाद उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें पटना से एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया और एम्स अस्पताल में आगे का इलाज कराया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें