
Lucknow-Agra Expressway: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दुखद घटना में आगरा के SDM राजेश जायसवाल का निधन हो गया। इटावा के पास हुई इस दुर्घटना में जायसवाल लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। तभी उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और दूसरी गाड़ी से टकरा गयी। (Lucknow-Agra Expressway) गाड़ी के ड्राइवर की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा के वर्तमान SDM राजेश कुमार जायसवाल लखनऊ से अपनी कार में लौट रहे थे, तभी एक्सप्रेस वे पर एक अज्ञात गाड़ी से एक्सीडेंट का शिकार हो गए। (Lucknow-Agra Expressway) जोरदार टक्कर के कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित हो गई। आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, उनको को बाहर निकाला और उनकी मदद की। इस घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल दी गयी।
Also Read –Uttar Pradesh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर योगी का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम
जिसके बाद राजेश जायसवाल और उनके ड्राइवर को तुरंत सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Lucknow-Agra Expressway) इलाज के दौरान डॉक्टर ने राजेश जायसवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके चालक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
आगरा में उनके परिवार और प्रशाशन को उनके मौत होने की जानकारी दी गयी। प्रशाशन ने इस घटना की जाँच शुरू कर दी है और उन्होंने आस-पास के CCTV फुटेज लेने का फैसला लिया है, ताकि इस घटना से जुड़ी हुई और भी जानकारी मिल सके। (Lucknow-Agra Expressway) वहीं, घटना का पता चलते ही तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी तत्काल सैफई अस्पताल पहुंचे। राजेश जायसवाल, जो वर्तमान में अपर नगर मजिस्ट्रेट के रूप में कलेक्ट्रेट में थे और पहले किरावली में तैनात थे। (Lucknow-Agra Expressway) उनकी अचानक मृत्यु होने पर अधिकारीयों और उनके परिवार में शोक की लहर फ़ैल गयी है।














